महंगाई का 'बम्बे बो'!
अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो,
डीजल नब्बे, पेट्रोल सौ।
सौ में लगा धागा,
सिलेंडर उछल के भागा...
भागा-भागा, डरा-डरा,
जेब में भी नहीं है हरा-हरा।
तेल भरवाओ तो दिल बोले,
जेब कटे, किस्मत खोले।
न तेल, न गैस, है बस हंसी,
सबकी जान इसी में फंसी!
बटुआ अब रोने लगा है,
हल्का-हल्का होने लगा है।
गाड़ी खड़ी है अब गैराज में,
साइकिल आ गई फिर से राज में।
मेट्रो, बस की भीड़ है भारी,
पैदल चलने की अब है बारी।
सब्जी मंडी जाओ तो लगता डर,
बिना खरीदे ही लौट आएं घर।
सोचा था थोड़ा घूमेंगे-फिरेंगे,
अब तो बस घर में ही बैठेंगे।
महंगाई की ऐसी मार पड़ी,
हंसते-हंसते भी रोने की नौबत आन खड़ी!
Comments
Post a Comment